चार सूत्री मांगों को लेकर टोटो चालकों ने निकाली रैली
Updated at : 23 Aug 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

दिनहाटा : टोटो मालिक व चालकों में सभी को टीन नंबर देने सहित पुराने किसी टोटो को रद नहीं करने की मांग पर महकमा शासक को ज्ञापन दिया गया. एसयूसीआई के श्रमिक संगठन समर्थक सारा बांग्ला टोटो चालक यूनियन के दिनहाटा महकमा कमेटी की पहल पर गुरुवार को शहर में रैली निकाली गयी. चार सूत्री […]
विज्ञापन
दिनहाटा : टोटो मालिक व चालकों में सभी को टीन नंबर देने सहित पुराने किसी टोटो को रद नहीं करने की मांग पर महकमा शासक को ज्ञापन दिया गया. एसयूसीआई के श्रमिक संगठन समर्थक सारा बांग्ला टोटो चालक यूनियन के दिनहाटा महकमा कमेटी की पहल पर गुरुवार को शहर में रैली निकाली गयी.
चार सूत्री मांग के समर्थन में महकमा शासक की अनुपस्थिति में डिप्टी मजिस्ट्रेट के हाथों ज्ञापन दिया गया. संगठन की ओर से अनील चंद्र राय बर्मन ने कहा कि अनेक युवक सूद पर ऋ ण लेकर टोटो चलाकर परिवार चला रहे है.
लेकिन ई-रिक्शा चलाने व पुरानी टोटो को रद करने की सरकारी घोषणा के कारण हजारों टोटो चालकों व मालिकों के बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है. इसे देखते हुए पुराने टोटो को रद नहीं करने की सरकार से अपील की गयी है. टोटो चालकों के प्रशासन द्वारा अकारन परेशान करना बंद करने व सभी टोटो गाड़ियों को टीन नंबर देने की मांग उठायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




