शीतला मंदिर हादसे के बाद जागा प्रशासन, नक्शा बदलने की तैयारी, बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण

Updated at : 04 Apr 2026 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Sheetla-mata-bulldozer-action

भगदड़ के बाद अब प्रशासन का एक्शन

Sheetla Temple: बिहारशरीफ के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है. अतिक्रमण हटाने, रास्ते चौड़े करने और खतरनाक सीढ़ियों को हटाकर स्लोप बनाने के काम शुरू हो गए हैं.

विज्ञापन

Sheetla Temple: बिहार के बिहारशरीफ के मघड़ा में मां शीतला मंदिर में 31 मार्च को हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन में आ गया है. इस हादसे में 8 महिलाओं की जान चली गई थी. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन पर कई सवाल उठे थे. अब ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए बड़े स्तर पर बदलाव शुरू किए गए हैं.

सुधार काम शुरू

शनिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मंदिर परिसर में सुधार काम की शुरुआत कर दी. सबसे पहले उन कारणों को ठीक करने पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनकी वजह से हादसा हुआ था. जांच में पाया गया कि भीड़ ज्यादा थी और रास्ते बहुत संकरे थे. इससे भगदड़ मच गई.

इसी को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. मंदिर के आसपास बने अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया ताकि आने-जाने का रास्ता खुला और चौड़ा हो सके. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और मंदिर तक जाने वाली सड़कों को चौड़ा किया जाएगा.

बनाया जा स्लोप

जिस जगह पर भगदड़ हुई थी, वहां की सीढ़ियां भी खतरे का कारण बनी थीं. अब उन संकरी और फिसलन भरी सीढ़ियों को तोड़कर उनकी जगह ढलान यानी स्लोप बनाया जा रहा है. इससे भीड़ आसानी से आ-जा सकेगी और गिरने या दबने का खतरा कम होगा. लाइन में लगने के लिए अब मजबूत स्टील बैरिकेड लगाए जा रहे हैं. इससे भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

साफ सफाई का रखा जा रहा ध्यान

मंदिर परिसर में साफ-सफाई पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. पहले जहां गंदगी और पानी जमा रहता था, अब उसे हटाया जा रहा है. तालाब और आसपास के इलाके की सफाई कर साफ पानी भरने का काम शुरू हो चुका है. प्रशासन अब पूरी कोशिश कर रहा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और साफ माहौल मिले और भविष्य में ऐसी कोई दुखद घटना दोबारा न हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन