नालंदा में एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद, नगरनौसा पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर
BiharSharif Police Action : नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. एक घर से देशी कट्टा और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति फरार होने में सफल रहा.
BiharSharif Police Action : नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर नगरनौसा पुलिस की कार्रवाई
नगरनौसा थाना क्षेत्र के बहादुरचक गांव में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दल-बल के साथ गांव पहुंचकर जोगेन्द्र पासवान के घर की घेराबंदी की और विधिवत तलाशी अभियान शुरू किया.
पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपित
पुलिस के घर में प्रवेश करते ही वहां मौजूद चार लोगों में से तीन सीढ़ी के रास्ते भागने लगे. पुलिस और सशस्त्र बल की मदद से दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति फरार होने में सफल रहा. इसके बाद घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
तीन आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
इस मामले में पुलिस ने जोगेन्द्र पासवान, भूषण पासवान और राजा राम को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
छापेमारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
छापेमारी अभियान में नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव, महिला सिपाही ललिता कुमारी, सरस्वती कुमारी तथा गृह रक्षक राकेश कुमार शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए