हिलसा-फतुहा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिलसा-फतुहा रेलखंड पर मिल्की हुरारी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 70-80 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है. यह घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

Train accident: हिलसा-फतुहा रेलखंड पर मिल्की हुरारी गांव के समीप रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 70 से 80 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आसपास के गांवों में महिला की पहचान का प्रयास

थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ करने के साथ अन्य माध्यमों से भी महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ट्रेन के सामने आने की जतायी जा रही आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के ट्रेन के सामने आने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, वह किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आयी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन