भाजपा नेताओं के खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2019 4:35 AM
बालुरघाट : पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्ति नष्ट करने एवं कानून तोड़ने सहित विभिन्न आरोपों को लेकर भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष सहित विभिन्न भाजपा नेताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अभिनंदन यात्रा को लेकर दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर एवं बुनियादपुर में शनिवार को तनाव के बाद हुए हिंसक झड़प को […]
बालुरघाट : पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्ति नष्ट करने एवं कानून तोड़ने सहित विभिन्न आरोपों को लेकर भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष सहित विभिन्न भाजपा नेताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अभिनंदन यात्रा को लेकर दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर एवं बुनियादपुर में शनिवार को तनाव के बाद हुए हिंसक झड़प को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है. घटना के दो आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उनकी जमानत नामंजूर कर दी.
जानकारी मिली है कि बुनियादपुर में अभिनंदन यात्रा को लेकर गड़बड़ी में बंसीहारी थाना आईसी ने आठ नेताओं पर मामला दर्ज किया है. इनमें दिलीप घोष, भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार, राज्य नेता गौतम चक्रवर्ती, जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार, माफुजा खातुन का नाम शामिल है. वहीं गंगारामपुर की घटना को लेकर स्थानीय थाना पुलिस ने दिलीप घोष सहित कुल 48 नेताओं पर शिकायत दर्ज किया है. इसके साथ ही शिकायत की सूची में बिना नाम के दो हजार से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को रखा गया है.
घटना में गिरफ्तार आरोपी रथिनाथ हालदार (45) एवं कानु हालदार (30) को रविवार को गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उनलोगों को 14 दिनों के जेल हिरासत का निर्देश दिया है. गंगारामपुर एवं बंसीहारी थाने में 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध एवं तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति नष्ट करने, ड्यूटी के दौरान पुलिस पर हमला, मजिस्ट्रेट कानून भंग एवं बिना अनुमति के माइक बजाने सहित कई मामले दर्ज किये गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










