तेंदुआ के हमले में राजाभात का चाय श्रमिक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 1:38 AM
घर में नहीं है शौचालय खुले में गया था शौच के लिए कालचीनी : डुआर्स में आये दिन चाय श्रमिक जंगली जानवरों के हमले का शिकार हो रहे हैं. फिर तेंदुए ने आक्रमण कर एक चाय श्रमिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी प्रखंड के अधीन राजाभात चाय […]
घर में नहीं है शौचालय खुले में गया था शौच के लिए
कालचीनी : डुआर्स में आये दिन चाय श्रमिक जंगली जानवरों के हमले का शिकार हो रहे हैं. फिर तेंदुए ने आक्रमण कर एक चाय श्रमिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी प्रखंड के अधीन राजाभात चाय बागान इलाके में घटी. बागान के सात नंबर सेक्शन में श्रमिक सुजन मुंडा शौच के लिए गया हुआ था.
उसके घर में शौचालय नहीं है. ठीक उसी वक्त एक तेंदुए ने पीछे से आकर उस पर अचानक हमला बोल दिया. तेंदुए पीछे से पंजा मारकर कंधा और बांहों को बुरी तरह जख्मी कर दिया.
सुजन मुंडा के चिल्लाने पर बागान में काम कर रहे अन्य श्रमिक दौड़े-दौड़े आये. लोगों का शोर-गुल सुनकर तेंदुआ वहां से भाग गया.
श्रमिकों ने सुजन मुंडा को घायल अवस्था में उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सा के लिए पहुंचाया. वर्तमान में उसका वहीं इलाज चल रहा है.
चिकित्सा के पश्चात सुजन मुंडा ने बताया कि उसके घर में शौचालय नहीं है. शौच के लिए वह बागान में गया हुआ था उसी दौरान तेंदुए ने आक्रमण कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










