महंगे दिन आ गये : ज्योति

सिलीगुड़ी : भारत में अच्छे दिन नहीं, महंगे दिन आ गये हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जनता के साथ वादाखिलाफी की है. चुनाव से पहले उन्होंने साधारण जनता को अच्छे दिन का भरोसा दिलाया और सत्ता पर आसीन हुए. केन्द्र में आने के एक महीने के भीतर ही उन्होंने रेल किराया व अन्य […]
सिलीगुड़ी : भारत में अच्छे दिन नहीं, महंगे दिन आ गये हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जनता के साथ वादाखिलाफी की है. चुनाव से पहले उन्होंने साधारण जनता को अच्छे दिन का भरोसा दिलाया और सत्ता पर आसीन हुए. केन्द्र में आने के एक महीने के भीतर ही उन्होंने रेल किराया व अन्य जरूरत के सामानों पर अप्रत्याशित वृद्धि कर केवल महंगाई नहीं बढ़ाई है, बल्कि जनता के भरोसे का गला घोंटा है.
यह कहना है सिलीगुड़ी महकमा परिषद की सभाधिपति व तृणमूल नेता ज्योति तिरकी का. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे बंगाल समेत सिलीगुड़ी में भी नरेन्द्र मोदी व भाजपा की एनडीए सरकार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया. महिला तृणमूल कांग्रेस की दाजिर्लिंग जिला (समतल) के बैनरतले आज से मोदी सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय आंदोलन का आगाज हुआ. सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित एसजेडीए कार्यालय के सामने डॉक्टर भीम राव अंबेदकर की मूर्ति के सामने नतमस्तक होकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आंदोलन शुरू किया.
प्रदर्शनकारियों का हौसला अफजाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के प्रमुख नेता आलोक चक्रवर्ती ने कहा कि मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला तृणमूल कांग्रेस का यह आंदोलन लगातार तीन दिनों तक चलेगा. आज शहर में स्थानीय हाशमी चौक व चम्पासारी मोड़ पर पथ सभा किया जायेगा. वहीं कल शुक्रवार को माटीगाड़ा, शिव मंदिर, बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, पानीटंकी, बताशी व खोरीबाड़ी में विरोध जुलूस एवं पथ सभा की जायेगी. वहीं 5 जुलाई, शनिवार को घोषपुकुर, विधाननगर, फांसीदेवा, ल्यूसीपोखरी, रांगापानी एवं बर्दवान रोड के जलपाईमोड़ स्थित विनय-बादल-दिनेश के प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देकर आंदोलन समाप्त की जाएगी. मोदी सरकार के खिलाफ महिला तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन के पहले दिन वरिष्ठ नेतृ ज्योत्स्ना अग्रवाल, सिलीगुड़ी महिला टाउन तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष काकुली मित्र, कमला राई, तृणमूल कांग्रेस के दाजिर्लिंग जिला इकाई के महासचिव कृष्ण चन्द्र पाल समेत भारी तादाद में महिला नेतृ, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




