पाक पीएम की भाषा बोल रही हैं ममता: स्वपन
Updated at : 24 Feb 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया है.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों की बोली एक है. इसके अलावे मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी बंगाल तक पहुंचने नहीं दे […]
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा
पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया है.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों की बोली एक है. इसके अलावे मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी बंगाल तक पहुंचने नहीं दे रही है. शनिवार को सिलीगुड़ी में भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कुछ इसी अंदाज में ममता बनर्जी पर हमला बोला.
लोकसभा चुनाव सर पर है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपनी शक्ति को मजबूत करने में लगी हैं. इसी क्रम में भाजपा भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. शनिवार को भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के तत्वाधान में सेवक रोड स्थित मित्तल गार्डन में एक नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता के साथ, प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु, विधायक मनोज टिग्गा, दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष मनोज देवान, अभिजीत राय चौधरी उपस्थित थे.
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके मन की बात कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए श्री दासगुप्ता ने जम्मू कश्मीर के पुलमावा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा हमारे 40 जवान शहीद हुए. इसको लेकर पाकिस्तान के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है. उन्होंने बताया कि सरकार का पहला काम सुरक्षा में चूक खोजना है. इस वक्त सभी देशवासियों को एक होकर काम करना पड़ेगा.
लेकिन मुख्यमंत्री जिस तरीके से बयानबाजी कर रही है, इससे साबित होता है कि वह इमरान खान के स्वर में बात कर रही हैं. श्री दासगुप्ता ने कहा कि केन्द्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने 2014 से लेकर 19 तक कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया है. इससे देश के गरीब लोगों को लाभ हुआ है. बंगाल में केंद्र की योजनाओं लागू नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत जैसी योजना को मुख्यमंत्री मानने से इंकार कर रही हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा फेडरल फ्रंट बनाने की कोशिश पर भी करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




