आइओसी की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 1:42 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सिलीगुड़ी टर्मिनल तथा गुवाहाटी-सिलीगुड़ी पाइपलाइन प्रबंधन की ओर से मंगलवार को सालुगाड़ा में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. बताया गया है कि सिलीगुड़ी शहर के बीचोबीच से पेट्रोलियम प्रोडेक्ट की पाइपलाइन गुजरती है. इस दौरान अगर कोई दुर्घटना घटती है तो प्राथमिक चरण में क्या जरूरी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सिलीगुड़ी टर्मिनल तथा गुवाहाटी-सिलीगुड़ी पाइपलाइन प्रबंधन की ओर से मंगलवार को सालुगाड़ा में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. बताया गया है कि सिलीगुड़ी शहर के बीचोबीच से पेट्रोलियम प्रोडेक्ट की पाइपलाइन गुजरती है.

इस दौरान अगर कोई दुर्घटना घटती है तो प्राथमिक चरण में क्या जरूरी कदम उठाये जायेंगे, इस विषय को लेकर ही मॉक ड्रील का आयोजन किया गया था. जहां अधिकारी विभिन्न उपकरणों की सहायता से लोगों को आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण देते नजर आये. कार्यक्रम में शामिल होनेवाले लोगों को किसी भी आपातकाल की स्थिति में स्थानीय थाना तथा आइओसी प्रबंधन से भी संपर्क करने की बात कही गयी.

ज्ञान ज्योति कॉलेज से राजमार्ग तक सड़क निर्माण शुरू

बागडोगरा. पाथरघाटा ग्राम पंचायत इलाके में साढ़े 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. उत्तरबंगाल विकास विभाग की ओर से ज्ञान ज्योति कॉलेज से 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू किया गया.

विभागीय मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस सड़क के साथ चार कलवर्ट, गार्ड वॉल भी बनाये जायेंगे. मंत्री ने कहा इलाके में कई स्कूल व कॉलेज है. इस सड़क की काफी जरूरत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola