मोदी की सभा में जा रहा कार्यकर्ता घायल

कूचबिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जाते समय एक भाजपा कार्यकर्ता नारायण तरफदार सड़क हादसे में घायल हो गया. उसका घर कूचबिहार के घोक्साडांगा इलाके में है. शुक्रवार को यह हादसा जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी ब्लॉक के जंगलीबाड़ी इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक नारायण तरफदार अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मयनागुड़ी के […]
कूचबिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जाते समय एक भाजपा कार्यकर्ता नारायण तरफदार सड़क हादसे में घायल हो गया. उसका घर कूचबिहार के घोक्साडांगा इलाके में है. शुक्रवार को यह हादसा जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी ब्लॉक के जंगलीबाड़ी इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक नारायण तरफदार अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मयनागुड़ी के चुड़ाभंडार जा रहे थे. जंगलीबाड़ी में बस रोककर सभी टिफिन के लिये उतरे. इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. उनका धूपगुड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




