रेल किराया वृद्धि को लेकर सिलीगुड़ी में भी मचा बवाल

सिलीगुड़ी. नरेंद्र मोदी की नयी सरकार द्वारा रेल किराया वृद्धि को लेकर सिलीगुड़ी में भी बवाल मचा है. आज एसयूसीआइ की दाजिर्लिंग जिला इकाई के बैनर तले स्थानीय टाउन स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया गया. दाजिर्लिंग जिला इकाई के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कामाख्या एक्सप्रेस व मालगाड़ी के चक्के को […]
सिलीगुड़ी. नरेंद्र मोदी की नयी सरकार द्वारा रेल किराया वृद्धि को लेकर सिलीगुड़ी में भी बवाल मचा है. आज एसयूसीआइ की दाजिर्लिंग जिला इकाई के बैनर तले स्थानीय टाउन स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया गया.
दाजिर्लिंग जिला इकाई के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कामाख्या एक्सप्रेस व मालगाड़ी के चक्के को करीब घंटे भर के लिए जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सुबह पौने दस बजे से ग्यारह बजे तक ट्रेनों को रोक कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
श्री भट्टाचार्य ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी ने अच्छे दिन आने का वादा किया था. सत्ता में आने के साथ ही रेल किराया में वृद्धि कर उन्होंने लोगों के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है. केन्द्र सरकार को रेल किराये में की गई अप्रत्याशित वृद्धि को वापस लेना होगा. बाद में रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक को खाली करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




