मालदा : ठेकेदार पर सबमर्सिबल लगाने में गड़बड़ी का भी आरोप
Updated at : 16 Jan 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : घूस लेकर गड़बड़ी करने की अनुमति देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप पंचायत समिति सदस्य तथा तृणमूल के अंचल अध्यक्ष ने एक ठेकेदार पर लगाया है. घटना चांचल थाने की भगवानपुर ग्राम पंचायत की है. आरोप है कि सोमवार रात को तृणमूल नेता शाहजहां अली को […]
विज्ञापन
मालदा : घूस लेकर गड़बड़ी करने की अनुमति देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप पंचायत समिति सदस्य तथा तृणमूल के अंचल अध्यक्ष ने एक ठेकेदार पर लगाया है. घटना चांचल थाने की भगवानपुर ग्राम पंचायत की है.
आरोप है कि सोमवार रात को तृणमूल नेता शाहजहां अली को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी. उन्होंने इस संबंध में चांचल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
उन्होंने बताया कि सरकारी तौर सबमर्सिबल पंप लगाने के काम में घपले के लिए उक्त ठेकेदार ने उन्हें घूस की पेशकश की. उन्होंने जब घूस लेने से मना किया तो उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही पार्टी के जिला नेतृत्व को भी दी गयी है.
वह चांचल-1 पंचायत समिति के सदस्य हैं. साथ ही वह तृणमूल की भगवानपुर अंचल कमेटी के अध्यक्ष हैं. उनकी शिकायत है कि कुछ दिन पहले ब्लॉक ऑफिस की ओर से पानबाड़ा गांव में चार लाख रुपये में बोरिंग कर सबमर्सिबल लगाने का टेंडर निकला. यह काम इलाके के एक ठेकेदार फिरोज आलम को मिला.
उन्होंने बताया कि सरकारी नियमानुसार कम से कम 400 फुट बोर करना था, लेकिन ठेकेदार 320 फुट पर ही सबमर्सिबल बिठाना चाह रहा है. इसके लिए उसने मुझे मोटे घूस की पेशकश की. घूस लेने से मना करने पर फोन पर धमकी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




