गांव में आतंक कायम करने का आरोप

Updated at : 19 Jun 2014 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में आतंक कायम करने का आरोप

सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा थाना अंतर्गत लेनिन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जामाल व उसके घरवालों द्वारा गांव में आतंक का माहौल कायम करने की कोशिश किये जाने का आरोप लगा है. साथ ही इन पर विभिन्न असामाजिक कारनामों से जुड़े रहने का भी आरोप लगा है. गांव वालों ने इनके खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है.इस […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा थाना अंतर्गत लेनिन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जामाल व उसके घरवालों द्वारा गांव में आतंक का माहौल कायम करने की कोशिश किये जाने का आरोप लगा है. साथ ही इन पर विभिन्न असामाजिक कारनामों से जुड़े रहने का भी आरोप लगा है. गांव वालों ने इनके खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है.इस काम में गांव वालों को तृणमूल कांग्रेस का भी साथ मिला है.

आज तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन भट्टाचार्य के नेतृत्व में गांववालों ने माटीगाढ़ा थाने का घेराव कर इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की. इस संबंध में थाने के आइसी को एक ज्ञापन भी दिया गया.स्थानीय एक निवासी के अनुसार, गांव के रहनेवाले मो. पसीर व उसके पिता मो. गोराली पर जामाल व उसके घरवालों ने जानलेवा हमला किया था. उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया.

वर्तमान में मो. पसीर का इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है. जामाल व उसके पिता मो. हुसैन ने धमकी दी है कि जो लोग मो. पसीर का समर्थन करेंगे, उसकी भी हत्या कर दी जायेगी. इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी लकिन पुलिस ने कोइ कार्यवाही नहीं की.गांव वालों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. ऐसा नहीं करने की स्थिति में बड़े पैमाने पर आंदोलन की धमकी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola