सिलीगुड़ी : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
Updated at : 14 Oct 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी से तकरीबन छह किलोमीटर दूर मिनी सचिवालय उत्तरकन्या के सामने एशियन हाइवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला. खून से लथपथ अवस्था में बाइक चालक को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हाथोंहाथ उत्तर बंगालमेडिकल कॉलेज व अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया, जहां बाइक चालक नित्यानंद […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी से तकरीबन छह किलोमीटर दूर मिनी सचिवालय उत्तरकन्या के सामने एशियन हाइवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला. खून से लथपथ अवस्था में बाइक चालक को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हाथोंहाथ उत्तर बंगालमेडिकल कॉलेज व अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया, जहां बाइक चालक नित्यानंद सरकार की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.
सूचना पाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस मौके से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. वहीं, आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है. दुर्घटना के बाद अस्थानिय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकठ्ठी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




