बागडोगरा : एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक गिरफ्तार
Updated at : 30 Sep 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

बागडोगरा : दो सेटेलाइट फोन के साथ बागडोगरा एयरपोर्ट पर इजरायल के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. वह दिल्ली जाने वाला था. यह घटना शनिवार दिन करीब 2:30 बजे हुई है. जब वह चेकइन काउंटर से एयरपोर्ट के अंदर जा रहा था तभी उसके बैग से दो सेटेलाइट फोन बरामद किए गए. उसके […]
विज्ञापन
बागडोगरा : दो सेटेलाइट फोन के साथ बागडोगरा एयरपोर्ट पर इजरायल के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. वह दिल्ली जाने वाला था.
यह घटना शनिवार दिन करीब 2:30 बजे हुई है. जब वह चेकइन काउंटर से एयरपोर्ट के अंदर जा रहा था तभी उसके बैग से दो सेटेलाइट फोन बरामद किए गए. उसके बाद सीआईएसफ के जवानों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.
बाद में उस इजरायली नागरिक को बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत में कोई भी विदेशी नागरिक सेटेलाइट फोन का उपयोग नहीं कर सकता. इसी नियम के तहत सीआईएसफ ने इजराइल के नागरिक को गिरफ्तार कर बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया. अभी उसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह नेपाल सीमा से भारत में आया. यहां विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद वह दिल्ली जा रहा था. बागडोगरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उससे पूछताछ की जा रही है. कल रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




