आग्नेयास्त्र के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो 9 एमएम व एक देसी पिस्टल समेत दो राउंड कारतूस जब्त

Updated at : 15 Sep 2018 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
आग्नेयास्त्र के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो 9 एमएम व एक देसी पिस्टल समेत दो राउंड कारतूस जब्त

बालुरघाट : आग्नेयास्त्र के साथ दो युवकों को बालुरघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. बाहर से शहर में हथियार लेकर आये दोनों युवक पुलिस की जाल में फंस गया. दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा. शुक्रवार दोपहर को गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर बालुरघाट के कलकला […]

विज्ञापन
बालुरघाट : आग्नेयास्त्र के साथ दो युवकों को बालुरघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. बाहर से शहर में हथियार लेकर आये दोनों युवक पुलिस की जाल में फंस गया. दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
शुक्रवार दोपहर को गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर बालुरघाट के कलकला खाड़ी इलाके में पुलिस ने छापा मारा. इलाके से संदेह के आधार पर पुलिस ने राजा दास (19) एवं साहेब राय (20) नामक युवकों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से दो 9 एमएम व एक देशी पिस्टल के साथ दो राउंड कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी बालुरघाट शहर के उत्तमाशा व रघुनाथपुर इलाके के निवासी है.
प्राथमिक तौर पर पुलिस को अनुमान है कि दोनों डकैती या अन्य असामाजिक कार्यों के लिए शहर में हथियार ला रहा था. दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर धिमान मित्र ने बताया कि आरोपियों के नाम पर पुराना कोई केस है या नहीं उसकी खोज खबर ली जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों को शनिवार अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola