दार्जिलिंग : गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंज उठा शहर

Published at :14 Sep 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंज उठा शहर

दार्जिलिंग : पिछले सालों की तरह ही गुरुवार को भी दार्जिलिंग के श्री सिद्धि विनायक पूजा समिति ने श्री श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया. शहर के सदर थाना लाइन रोड स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्री श्री गणेश महोत्सव के आज पहले दिन सुबह 8 बजे श्री गणेशजी का मूर्ति स्थापना […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : पिछले सालों की तरह ही गुरुवार को भी दार्जिलिंग के श्री सिद्धि विनायक पूजा समिति ने श्री श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया. शहर के सदर थाना लाइन रोड स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्री श्री गणेश महोत्सव के आज पहले दिन सुबह 8 बजे श्री गणेशजी का मूर्ति स्थापना की गई. इसके बाद विराट कलश यात्रा निकाली गई.
आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने अपने-अपने हाथों में नारियल और कलश लिये हुये थे और गणपति बप्पा मोरिया मंगलमूर्ति मोरिया आदि जैसे नारा लगा रहे थे. कलश यात्रा ने शहर की परिक्रमा करते हुये शहर के गोयन्का रोड होकर पुनः पूजा स्थल पर पहुंची. इसी तरह से शाम 7 बजे 21 केजी का लड्डू का भोग लगाया गया. इस दौरान भजन-कीर्तन भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola