एशियन गेम्स: विजेता बनकर लौटीं स्वप्ना, कल मिलेंगे पीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : एशियाड – 2018 में स्वप्ना ने देश के लिए हेप्टाथालन में गोल्ड जीतकर सम्मान बढ़ाया है. जीत के साथ ही स्वप्ना को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. आम लोगों के साथ – साथ मंत्री व नेताओं का भी स्वप्ना के घर आना जारी है. राज्य मंत्री व केंद्रीय मंत्री के […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : एशियाड – 2018 में स्वप्ना ने देश के लिए हेप्टाथालन में गोल्ड जीतकर सम्मान बढ़ाया है. जीत के साथ ही स्वप्ना को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. आम लोगों के साथ – साथ मंत्री व नेताओं का भी स्वप्ना के घर आना जारी है. राज्य मंत्री व केंद्रीय मंत्री के बाद आखिरकार स्थानीय सांसद और विधायक भी स्वप्ना के घर पहुंचे. रविवार को जलपाईगुड़ी के सांसद विजय चंद्र बर्मन व राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने स्वप्ना बर्मन के घर पहुंचकर परिवार वालों को बधाई दी.
सांसद ने परिवार को उपहार के तौर पर मकान देने का एलान किया. उन्होंने परिवार के पास अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही. आगामी चार सिंतबर को केंद्र सरकार के खेल विभाग की ओर से दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.
इस दौरान स्वप्ना को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही आगामी पांच सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वप्ना से मिलेंगे. कोलकाता पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से भी स्वप्ना को सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










