असम विवाद पर तृणमूल ने मनाया काला दिवस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : असम के सिल्चर में तृणमूल नेताओं को हिरासत में लिये जाने और उनके साथ कथित बदसलूकी को लेकर रविवार को सिलीगुड़ी में भी तृणमूल कांग्रेस ने काला दिवस मनाया. इस दौरान विधान रोड स्थित गोष्ठो पाल की प्रतिमा के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसमें असम में एनआरसी और तृणमूल नेताओं […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : असम के सिल्चर में तृणमूल नेताओं को हिरासत में लिये जाने और उनके साथ कथित बदसलूकी को लेकर रविवार को सिलीगुड़ी में भी तृणमूल कांग्रेस ने काला दिवस मनाया. इस दौरान विधान रोड स्थित गोष्ठो पाल की प्रतिमा के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसमें असम में एनआरसी और तृणमूल नेताओं के साथ किये गये सलूक की जमकर आलोचना की गयी.
आरोप लगाया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार विभाजन की राजनीति कर रही है. बंगाली समाज के लोगों को असम से बेदखल करने की साजिश की जा रही है. वक्ताओं ने इस बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में केंद्र की ऐसी किसी भी कोशिश का कड़ा प्रतिवाद किया जायेगा.
सभा को संबोधित करनेवालों में सिलीगुड़ी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रंजन सरकार, पार्षद कृष्णचंद्र पाल और नांटू पाल शामिल रहे. इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को काली पट्टी लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










