असम से गोर्खा को हटाने को रचा जा रहा षड्यंत्र : खनाल

Updated at : 03 Aug 2018 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
असम से गोर्खा को हटाने को रचा जा रहा षड्यंत्र : खनाल

कालिम्पोंग : गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा ने असम में लागू किये गए एनआरसी पर विरोध जताया है. गोजमुमो प्रमुख के विरोध करने के बाद गुरुवार को मोर्चा कलिम्पोंग जिला समिति ने भी भाजपा की ओर से असम में एनआरसी लागू करने पर विरोध जताया है. गोजमुमो नेताओं ने कहा है कि गोर्खा को असम से भगाने […]

विज्ञापन
कालिम्पोंग : गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा ने असम में लागू किये गए एनआरसी पर विरोध जताया है. गोजमुमो प्रमुख के विरोध करने के बाद गुरुवार को मोर्चा कलिम्पोंग जिला समिति ने भी भाजपा की ओर से असम में एनआरसी लागू करने पर विरोध जताया है. गोजमुमो नेताओं ने कहा है कि गोर्खा को असम से भगाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. दल के जिला प्रवक्ता भुवन पी.
खनाल ने कहा कि असम के गोर्खा देशहित में एवं क्षेत्र के विकास में जो योगदान देते आ रहे है उसपर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता. उन्होंने असम में गोर्खा जाति द्वारा देशहित में किये गये योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि असम से गोर्खा जाति को हटाने के षड्यंत्र का मोर्चा कड़ा प्रतिवाद करेगी. पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दल के जिला समिति सचिव गायत्री मुखिया, पीआरओ कमल थापा एवं विद्यार्थी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिपेन छेत्री भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola