पश्चिम बंगाल में बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने चार महिलाओं से की मारपीट

Updated at : 23 Jul 2018 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने चार महिलाओं से की मारपीट

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में चार महिलाओं से कथित तौर पर मारपीट की और उनमें से दो को निर्वस्त्र कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना धूपगुड़ी प्रखंड के दवकिमारी गांव में हुई. बच्चा चोर होने के संदेह में जिले में इस […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में चार महिलाओं से कथित तौर पर मारपीट की और उनमें से दो को निर्वस्त्र कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना धूपगुड़ी प्रखंड के दवकिमारी गांव में हुई. बच्चा चोर होने के संदेह में जिले में इस महीने हमले की यह चौथी घटना है. पिछले सप्ताह बच्चा चोरी के संदेह में जिले के उसी प्रखंड में मानसिक रूप से परेशान एक महिला से मारपीट की गयी थी.

जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 20 से 50 साल के बीच है. महिलाएं स्थानीय नहीं थी और भीड़ ने उनसे कुछ सवाल पूछे जिसके जवाब पर उन्हें यकीन नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर कहा कि वह एक परिजन की तलाश कर रही थी.

दूसरी महिला ने कहा कि वह रिश्तेदार के यहां जा रही थी, जबकि तीसरी महिला ने कहा कि वह घर-घर जाकर कपड़ा बेचती है और चौथी महिला ने कहा कि वह बगल के बैंक में काम से आयी थी. मैती ने बताया कि बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने चारों महिलाओं से कथित तौर पर मारपीट की और उनमें से दो को निर्वस्त्र कर दिया.

पुलिस ने महिलाओं को बचाया और उन्हें निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी हालत स्थिर है. मैती ने कहा कि आज की घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है. पूर्व की घटना के मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ना चाह रहे लोग बच्चा चोरी की अफवाह फैला रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola