चोरी के आरोप में किशोर की सामूहिक पिटाई
Updated at : 18 Jul 2018 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : सिगरेट चोरी के आरोप में एक किशोर को उत्तेजित जनता ने सामूहिक पिटाई कर दी. मंगलवार की शाम जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन के समीप माखन चंद्र राय के स्टेशनरी दुकान से कुछ सामान व नकद रुपयों के चोरी का आरोप एक किशोर पर लगा. किशोर को लोगों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई के बाद […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : सिगरेट चोरी के आरोप में एक किशोर को उत्तेजित जनता ने सामूहिक पिटाई कर दी. मंगलवार की शाम जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन के समीप माखन चंद्र राय के स्टेशनरी दुकान से कुछ सामान व नकद रुपयों के चोरी का आरोप एक किशोर पर लगा. किशोर को लोगों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई के बाद उसके दो सहयोगियों के साथ पुलिस को सौंप दिया.
चोर के पकड़े जाने की खबर चारों ओर फैल गयी. आरोप है कि किशोर ने माखन चंद्र के दुकान के साथ ही पास के एक अन्य दुकान से मोबाइन चार्जर भी चुरा लिया. माखन चंद्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह किशोर दुकान से सिगरेट व साउंड सिस्टम चुराया था. उसके साथ और दो अन्य किशोर शामिल थे. उत्तेजित लोगों ने आरोपी किशोर की जमकर पिटाई की. इसके बाद किशोर के अन्य दो साथियों को बुलाकर पुलिस को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




