तीन थानों को पुलिस कमिश्नरेट में लाने की कवायद तेज
Updated at : 12 Jul 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही दार्जिलिंग जिला पुलिस के सुकना, फांसीदेवा व नक्सलबाड़ी थाने को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट में शामिल करने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसी संदर्भ में बुधवार को राज्य पुलिस के डीजी वीरेंद्र ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही दार्जिलिंग जिला पुलिस के सुकना, फांसीदेवा व नक्सलबाड़ी थाने को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट में शामिल करने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसी संदर्भ में बुधवार को राज्य पुलिस के डीजी वीरेंद्र ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक की. राज्य पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद डीजी वीरेंद्र ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के साथ पहली बैठक की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मर्यादा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाह करने की सलाह दी.
उत्तर बंगाल दौरे पर बीते सोमवार सिलीगुड़ी पहुंचते ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिनी सचिवालय उत्तरकन्या से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन सुकना, फांसीदेवा व नक्सलबाड़ी थाने को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट में शामिल करने का निर्देश राज्य पुलिस के डीजी को दिया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के साथ ही राज्य पुलिस इस कवायद में जुट गयी. बुधवार की सुबह राज्य पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र ने सिलीगुड़ी के तमाम आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. आज की बैठक में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर भरत लाल मीणा, डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव लाल व तरूण हलदार, एसीपी अचिंत्य दासगुप्ता, अभिजीत साहा सहित पुलिस थाना प्रभारी व अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे.
काफी महत्वपूर्ण है सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी को उत्तरपूर्वी भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है. बिहार, असम, सिक्किम पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सिलीगुड़ी से सटी हुयी है. इसके अतिरिक्त पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल व भूटान की सीमाएं भी सिलीगुड़ी से सटी हुयी है. अंतराज्यीय व अंतराष्ट्रीय सीमाओं की वजह से सिलीगुड़ी काफी संवेदनशील जोन है.
सोना, मादक पदार्थ, सुपारी सहित बेशकीमती वन संपत्ति व जंगली जानवरों के देहावशेषों की तस्करी करने वालों के लिए सिलीगुड़ी कोरीडोर स्वर्ग है. फांसीदेवी थाने का इलाका भारत-बांग्लादेश सीमांत व नक्सलबाड़ी थाने का इलाका इंडो-नेपाल सीमांत पानीटंकी तक है. इन दो थाने को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में शामिल करने से दायरा बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ेगी.
क्या कहते हैं डीजी
बैठक के बाद राज्य पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुकना, फांसीदेवा व नक्सलबाड़ी थाने को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट में शामिल करने की घोषणा की है. उस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है. सभी कागजाती काम पूरा होते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट का दायरा बढ़ा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में हमेशा बाधाएं आती है लेकिन उन बाधाओं को पार कर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना ही हमारी जिम्मेदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




