गैंडों की आपसी लड़ाई में एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

अलीपुरद्वार : यह जंगली पशुओं के प्रजनन का मौसम है. इस मौसम में गैंडों की आपसी लड़ाई आम बात है. जिसमें पशुओं की मौत तक हो जाती है. मंगलवार की शाम को जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिम रेंज के मयराडांगा बीट इलाके में एक नर गैंडें का शव बरामद किया गया. वनकर्मियों ने इसे दो […]
विज्ञापन
अलीपुरद्वार : यह जंगली पशुओं के प्रजनन का मौसम है. इस मौसम में गैंडों की आपसी लड़ाई आम बात है. जिसमें पशुओं की मौत तक हो जाती है. मंगलवार की शाम को जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिम रेंज के मयराडांगा बीट इलाके में एक नर गैंडें का शव बरामद किया गया. वनकर्मियों ने इसे दो गैंडों की आपसी लड़ाई का परिणाम बताया है.गैंडों का सिंग बिल्कुल ठीक था.
लेकिन पूरे शरीर पर बने घाव के निशान की जांच के बाद वनाधिकारियों ने बताया कि इसके पीछे शिकारियों का हाथ नहीं है. जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के सहकारी वन्यप्राणी संरक्षक विमल देवनाथ ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दो गैंडों के बीच लड़ाई के निशान मिले है. घाव के जो निशान मिले हैं, उससे पता चलता है कि दो गैंडों की आपसी लड़ाई का परिणाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




