दार्जिलिंग में नालों से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए दार्जिलिंग नगरपालिका ने गुरुवार को नालों पर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया. नालों पर की गयी ढलाई को तोड़ा जा रहा है. अभियान के दौरान नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सागर तमांग खुद उपस्थित थे. श्री तमांग से कहा कि सफाई के लिए शहर के बीच गली, सब्जी […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए दार्जिलिंग नगरपालिका ने गुरुवार को नालों पर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया. नालों पर की गयी ढलाई को तोड़ा जा रहा है. अभियान के दौरान नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सागर तमांग खुद उपस्थित थे. श्री तमांग से कहा कि सफाई के लिए शहर के बीच गली, सब्जी लाइन आदि क्षेत्रों के नाले पर से ढकने हटाये जा रहे हैं.
श्री तमांग ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी के लिए शहर के बीचोबीच बरसों पहले नाले बनाये गये थे, लेकिन दुकानदारों ने उन नालों को ढककर उन पर अतिक्रमण कर लिया. इसके चलते सफाई नहीं हो पाती और उनमें कचरा जमा हो गया है. नाले जाम होने से बारिश की पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती. भारी बारिश की स्थिति में यह बड़े हादसे का कारण बन सकता है.
सागर तमांग ने यह भी कहा कि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को दुकानदार अपनी दुकानों के आगे नाले पर रखे ढकने को हटा लें, ताकि गुरुवार को नगरपालिका के कर्मी उनकी ठीक से साफ-सफाई कर सकें. उन्होंने कहा कि शहर के जितने भी घरों, भवनों और दुकानों की छत को आगे बढ़ाया गया है, उसे भी हटवाने का मन बनाया गया है.
ऐसा करने से शहर को खुला और सुदंर दिखायी देगा.शहर को साफ रखने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिका द्वारा बनवाये गये कूडादानों को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है. नगरपालिका ने 109 कूड़ादानों का निर्माण किया था, जिसमें से अभी तक तीन कूड़ादानों को तोड़ा जा चुका है. इसकी जगह घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










