नगालैंड में शहीद जवान को दी गयी अंतिम विदाई

कूचबिहार : देश की रक्षा में तैनात जवान नागालैंड के उग्रवादियों की गोली से शहीद हो गया. दिनहाटा के बड़ा शाकदल गांव का वह युवक असम राइफल्स में तैनात था. युवक का नाम रवींद्रनाथ मोदक (32) है. शनिवार को उसका शव दिनहाटा स्थित उसके निवास पर पहुंचा. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उसे अंतिम विदायी […]
कूचबिहार : देश की रक्षा में तैनात जवान नागालैंड के उग्रवादियों की गोली से शहीद हो गया. दिनहाटा के बड़ा शाकदल गांव का वह युवक असम राइफल्स में तैनात था. युवक का नाम रवींद्रनाथ मोदक (32) है. शनिवार को उसका शव दिनहाटा स्थित उसके निवास पर पहुंचा. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उसे अंतिम विदायी दी गयी. असम राईफल्स की ओर से शनिवार शाम जवान का शव दिनहाटा स्थित उसके घर लाया गया. इससे पूरा इलाका मातम में डूब गया. वह लगभग दो सप्ताह पहले ही घरवालों से मिलकर गया था. उसके दोस्त ने बताया कि 8 जून को नागालैंड उग्रवादियों के बम व गोली से वह घायल हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










