सांप निकला अंडा चोर, सुलझ गया अंडा चोरी का रहस्‍य

Published at :08 Jun 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
सांप निकला अंडा चोर, सुलझ गया अंडा चोरी का रहस्‍य

नागराकाटा : नागराकाटा के सुखानी बस्ती की रहने वाली नूरजहां के घर से हर दिन मुर्गी का अंडा गायब हो जाता था. नूरजहां बेगम को लगा कि मुर्गी ने शायद अंडा देना बंद कर दिया होगा. रोजनाकी इस घटना से सभी परिवार वाले चिंता में थे. आखिर अंडा जाता कहां है. आखिरकार अंडा को चोरों […]

विज्ञापन
नागराकाटा : नागराकाटा के सुखानी बस्ती की रहने वाली नूरजहां के घर से हर दिन मुर्गी का अंडा गायब हो जाता था. नूरजहां बेगम को लगा कि मुर्गी ने शायद अंडा देना बंद कर दिया होगा.

रोजनाकी इस घटना से सभी परिवार वाले चिंता में थे. आखिर अंडा जाता कहां है. आखिरकार अंडा को चोरों से बचाने के लिए उसने चौकीदारी करनी शुरू की. तब जाकर सात दिन बाद अंडा चोरी का रहस्य उजागर हो सका.

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह पिंजरे के अंदर अंडे के ऊपर एक कोबरा सांप को देखा गया. नूरजहां बेगम ने बताया कि मेरी दो मुर्गी कुछ दिनों से एक साथ अंडा दे रही थी. पांच दिनों तक अंडा देने के बाद दो अंडों को पिंजरा में रखकर बाकी उठाकर घर में रखा करती थी.

कुछ दिनों से पिंजरे में अंडा हो रहा था. सुबह जब मैंने पिंजरे के सामने अंडे को देखने गयी, तो वहां पर एक बड़ा कोबरा अंडे को गोलकार रूप में लपेटकर रखा था. यह देखकर मैं जोर से चिल्लायी. मेरी यह चीत्कार सुनकर आसपास के सभी लोग इकट्ठा हो गये. लोगों को देखकर सांप धीरे-धीरे अपना भोजन समाप्त कर चला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola