मालदा में अपने गढ़ से हुआ कांग्रेस का सफाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2018 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : तीनों कालियाचक ब्लॉक कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं, लेकिन इस पंचायत चुनाव में यहां बड़ा उलट-फेर हुआ है. कालियाचक एक, दो और तीन नंबर ब्लॉक में हर जगह घास फूल खिल गया है. गनी खान चौधरी के गढ़ को तोड़ने में आखिरकार तृणमूल कांग्रेस सफल हो गयी है. कालियाचक एक और तीन […]
विज्ञापन
मालदा : तीनों कालियाचक ब्लॉक कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं, लेकिन इस पंचायत चुनाव में यहां बड़ा उलट-फेर हुआ है. कालियाचक एक, दो और तीन नंबर ब्लॉक में हर जगह घास फूल खिल गया है. गनी खान चौधरी के गढ़ को तोड़ने में आखिरकार तृणमूल कांग्रेस सफल हो गयी है.
कालियाचक एक और तीन नंबर ब्लॉकों की सभी ग्राम पंचायतों पर तृणमूल का कब्जा हो गया है. कांग्रेस में इन नतीजों के लिए कोई सांगठनिक गुटबाजी को जिम्मेदार ठहरा रहा है, तो कोई बूथ कैंप्चरिंग को. वहीं तृणमूल के मालदा जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन ने इसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों की जीत बताया है. कालियाचक-1 की सभी 14 ग्राम पंचायतों पर तृणमूल ने कब्जा कर लिया है.
कालियाचक दो नंबर ब्लॉक की नौ में से आठ पंचायतें तृणमूल की झोली में गयी हैं. कालियाचंक तीन नंबर ब्लॉक वैष्णवनगर विधानसभा क्षेत्र में पढ़ता है. पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा जीती थी. इस ब्लॉक की सभी 14 ग्राम पंचायतों पर इस बार तृणमूल का दखल हो गया है. तीनों ब्लॉकों की अधिकतर पंचायत समिति, जिला परिषद सीटें भी तृणमूल ने जीत ली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




