भारती घोष के घर छापामारी पर बरसे मेयर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अब राज्य की होनहार बेटियों पर भी माया नहीं है. मुख्यमंत्री पर यह तंज माकपा के राज्य सचिव मंडली के सदस्य सह सिलीगुड़ी के विधायक-मेयर अशोक भट्टाचार्य ने किया है. श्री भट्टाचार्य ने यह तंज शुक्रवार को कोलकाता में पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष के घर सीआइडी छापामारी के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अब राज्य की होनहार बेटियों पर भी माया नहीं है. मुख्यमंत्री पर यह तंज माकपा के राज्य सचिव मंडली के सदस्य सह सिलीगुड़ी के विधायक-मेयर अशोक भट्टाचार्य ने किया है.
श्री भट्टाचार्य ने यह तंज शुक्रवार को कोलकाता में पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष के घर सीआइडी छापामारी के बाद सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने कसा. उनका कहना है कि भारती घोष के कार्य कुशलता पर आज तक कोई सवाल नहीं उठा सकता. वह एक इमानदार व निष्ठावान आइपीएस के रूप में मशहूर हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में आज ममता की हिटलरशाही चल रही है. श्री भट्टाचार्य का कहना है कि जो भी पुलिस अधिकारी ममता सरकार के हां में हां नहीं मिलायेंगे उसके साथ भारती घोष या फिर सिलीगुड़ी के पूर्व पुलिस कमिश्नर कलियप्पन जयरमन जैसा ही हाल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










