टोटो : टीआइएन के लिए आवेदन की तिथि खत्म

Published at :31 Jan 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
टोटो : टीआइएन के लिए आवेदन की तिथि खत्म

सिलीगुड़ी : टीआईएन नंबर प्राप्त करने के लिए 5 हजार से अधिक टोटो (ई-रिक्शा) चालकों ने आवेदन फॉर्म जमा किया है. जमा आवेदन फॉर्म की जांच के बाद महकमा कार्यालय की ओर से टीआईएन नंबर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की सूची जारी की जायेगी. एक हजार रूपए जमा कराने के वैध टोटो को टीआईएन नंबर […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : टीआईएन नंबर प्राप्त करने के लिए 5 हजार से अधिक टोटो (ई-रिक्शा) चालकों ने आवेदन फॉर्म जमा किया है. जमा आवेदन फॉर्म की जांच के बाद महकमा कार्यालय की ओर से टीआईएन नंबर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की सूची जारी की जायेगी. एक हजार रूपए जमा कराने के वैध टोटो को टीआईएन नंबर प्रदान कर दिया जायेगा. मंगलवार शाम टीआईएन नंबर प्राप्त करने की आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो गयी.10 जनवरी से 30 जनवरी तक टीआईएन नंबर प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित की गयी थी.

आज आवेदन की अंतिम तिथि बीत गयी. सिलीगुड़ी महकमा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार तक कुल 5200 फॉर्म वितरित किये गये. जिसमें से कुल 3100 टोटो चालकों ने कागजातों के साथ फॉर्म जमा कराया है. मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा फॉर्म जमा कराने वालों की संख्या अधिक थी. मंगलवार तक टीआईएन नंबर प्राप्त करने के लिए करीब पांच हजार से अधिक टोटो चालकों ने आवेदन फॉर्म जमा कराया है. जमा आवेदन फॉर्म की जांच की जायेगी. चालक के मतदाता पहचान पत्र से टोटो खरीदने वाले मालिक का नाम मिलाया जायेगा. फॉर्म के साथ जमा अन्य दस्तावेजों की जांच करायी जायेगी. 28 दिसंबर से पहले सरकार द्वारा मान्याता प्राप्त चार टोटो निर्माणकारी कंपनी से खरीदे गये टोटो को ही टीआईएन नंबर प्रदान किया जायेगा.
अंतिम दिन मालिकों और चालकों की उमड़ी भीड़
शीघ्र शुरू की जायेगी सभी दस्तावेजों की जांच
पूरी प्रक्रिया में 20 दिनों का समय लगने की उम्मीद
सोमवार तक 5200 फॉर्म वितरित किये गये थे
इस संबंध में सिलीगुड़ी महकमा शासक सिराज दानेश्वर ने बताया कि बीते सोमवार तक 5200 फॉर्म वितरित किये गये थे. जिसमें से कुल 3100 फॉर्म जमा हुए थे. फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि मंगलवार को काफी संख्या में फॉर्म जमा हुआ है. अब तक टीआईएन नंबर प्राप्त करने के लिए करीब पांच हजार से अधिक टोटो चालकों ने आवेदन फॉर्म जमा कराया है. टोटो चालकों द्वारा जमा कराये गये आवेदन फॉर्म के साथ कागजातों की जांच की जायेगी. इसमें 20 से अधिक दिन का समय लगेगा. श्री दानेश्वर ने आगे बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद टीआईएन नंबर लाभार्थियों की वास्तविक सूची जारी की जायेगी. टीआईएन नंबर के लिए एक हजार रूपया फीस निर्धारित किया गया है. इसे जमा कराने के बाद चयनित टोटो को टीआईएन नंबर प्रदान किया जायेगा. इसके बाद सड़को पर दौड़ने वाले अवैध टोटो को नहीं बख्शा नहीं जायेगा. उन्हें जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola