हजारों लोगों ने निकाली रैली

Published at :29 Jan 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
हजारों लोगों ने निकाली रैली

यौन उत्पीड़न के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या का मामला आरोपी गिरफ्तार, फिर भी नहीं थम रहा गुस्सा पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी कुछ पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की खबर सिलीगुड़ी : यौन उत्पीड़न के बाद नौ वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में इलाकाई लोगों का गुस्सा थमने का नाम […]

विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या का मामला
आरोपी गिरफ्तार, फिर भी नहीं थम रहा गुस्सा
पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी
कुछ पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की खबर
सिलीगुड़ी : यौन उत्पीड़न के बाद नौ वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में इलाकाई लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसमामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, फिर भी आरोपी परिवार के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है.
रविवार शाम इंसाफ की मांग को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 44 के जनता नगर में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने रैली निकाली. पानीटंकी मोड़ पर जमा होकर भीड़ ने मोमबत्ती जलाकर मृत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. रात तक इलाके में हंगामा जारी रहा, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं.
गत 25 जनवरी की देर रात से ही इलाके का माहौल गरम है. एक मासूम की हत्या की खबर फैलते ही आरोपी परिवार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
रविवार की शाम इलाके के लोग बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़ गये. इलाके की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. फिर भी स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गयी. स्थानीय लोगों ने आरोपी के मकान को तहस-नहस करने की ठानी.देखते ही देखते पुलिस व स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola