पर्यटकों को भा रहीं लाटागुड़ी की मिठाइयां

Published at :05 Oct 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटकों को भा रहीं लाटागुड़ी की मिठाइयां

लाटागुड़ी. लाटागुड़ी की मिठाइयों से गोरूमारा नेशनल पार्क घूमने आये पर्यटक काफी प्रभावित हैं. यहां के मिठाई व्यवसायी पर्यटकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां तैयार कर रहे हैं. पहाड़ पर लगातार अशांति कायम रहने के कारण इनदिनों डुआर्स के लाटागुड़ी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इन पर्यटकों पर मिठाई व्यवसायियों का […]

विज्ञापन

लाटागुड़ी. लाटागुड़ी की मिठाइयों से गोरूमारा नेशनल पार्क घूमने आये पर्यटक काफी प्रभावित हैं. यहां के मिठाई व्यवसायी पर्यटकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां तैयार कर रहे हैं. पहाड़ पर लगातार अशांति कायम रहने के कारण इनदिनों डुआर्स के लाटागुड़ी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इन पर्यटकों पर मिठाई व्यवसायियों का जादू भी खूब चल रहा है.

मिठाई विक्रेताओं ने विभिन्न प्रकार की लजीज मिठाइयां तैयार की हैं. इनमें बंगाल का चिरप्रसिद्ध रसगुल्ला, रसमलाई, चमचम एवं लैंचा शामिल हैं. इनके स्वाद व सुगंध से पर्यटक खिंचे चले आ रहे हैं. लाटागुड़ी बाजार के मिठाई व्यवसायी ने बताया कि 5 रुपये से लेकर 150 रुपये तक मिठाइयों की कीमत रखी गयी है. उन्होंने बताया कि हर साल दुर्गापूजा के कुछ दिनों पहले से पर्यटकों की भीड़ लाटागुड़ी में जुटने लगती है.

हालांकि पहाड़ पर चल रही समस्या और बाढ़ के बाद ट्रेन परिसेवा बाधित रहने के कारण इसबार डुआर्स में भी पर्यटक देर से पहुंचे हैं. बहुत से पर्यटक अपनी बुकिंग कैंसल भी करवा चुके हैं. इसके चलते इसबार लाटागुड़ी में शुरू से पर्यटक कम थे. हालांकि अब उनकी संख्या बढ़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola