चिंता: सिलीगुड़ी में डेंगू ने बरपाया कहर, अब तक सात लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 900 के पार

सिलीगुड़ी. राज्य के विभिन्न इलाकों के साथ डेंगू ने सिलीगुड़ी में भी महामारी का रूप धारण कर लिया है. सिलीगुड़ी में डेंगू पीड़ितों की संख्या 900 के पार पहुंच चुकी है. सिलीगुड़ी सहित आस-पास के सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड खाली नहीं है. चिकित्सा व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही को भी डेंगू की […]
बीते अगस्त महीने में हुयी भारी बारिश के बाद डेंगू की बीमारी ने अचानक काफी लंबी छलांग लगा दी है. सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में डेंगू पीड़ितों की संख्या 800 के पार पहुंच चुकी है. जबकि सिलीगुड़ी महकमा परिषद इलाके में एक सौ के करीब डेंगू के मरीज पाये गये हैं. इस तरह से डेंगू मरीजों की संख्या 900 के पार हो चुकी है.
लेकिन अंत में उसकी मौत हो गयी. मंगलवार सुबह राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने इस परिवार से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया. दूसरी तरफ दुर्गा पूजा के पंचमी के दिन हाकिमपाड़ा निवासी मानिक नंदी को डेंगू के संदेह में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिछले दो दिन से वह बुखार से पीड़ित था. डेंगू के लक्षण पाये गये थे. कई बार उल्टियां भी हुयी थी, सर और पूरे शरीर में व्यथा भी थी. भर्ती होते ही अस्पताल प्रबंधन ने ग्लूकोज चढ़ाना शुरू किया. जांच के लिए खून के सैंपल भी लिए. लेकिन रक्त में प्लेटलेट की गणना कर अगले ही दिन डिस्चार्ज कर दिया. फिर भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. बाद में उसे कालेजपाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. जहां जांच में उसके खून में भी एनएस-1 पोजेटिव पाया गया. वर्तमान में उसका इलाज जारी है. चिकित्सा में बरती जा रही लापरवाही के ऐसे असंख्य उदाहरण हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










