बांसद्रोनी में स्कूल कर्मचारी की हत्या

कोलकाता. बांसद्रोनी इलाके में एक स्कूल के ग्रुप-डी कर्मचारी का शव उसके घर के पास सड़क किनारे रक्तरंजित अवस्था में मिला. यह घटना रविवार देर रात 1:30 बजे की है. मृतक की पहचान अनिमेश सरदार (38) के रूप में हुई है. वह बांसद्रोनी के ब्रह्मपुर शिव मंदिर रोड का रहनेवाला था. घर के पास स्थित […]
मृतक की पहचान अनिमेश सरदार (38) के रूप में हुई है. वह बांसद्रोनी के ब्रह्मपुर शिव मंदिर रोड का रहनेवाला था. घर के पास स्थित एक गर्ल्स स्कूल में ग्रुप-डी कर्मचारी था. उसका शव सुभाष सरणी स्थित नूतन बाजार में एक चाय दुकान के पास सड़क किनारे पड़ा था. खबर पाकर बांसद्रोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार किये गये हैं. जहां शव पड़ा था, उसके आसपास के लोगों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि उसके एक मित्र के साथ एक रिक्शा चालक का विवाद चल रहा था. वह दोनों का झगड़ा छुड़ाने गया था. इस दौरान उस पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने राजेश मोल्लाह, बापी मंडल और प्रभाष छेत्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. प्राथमिक सबूत तीनों के खिलाफ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










