शंखध्वनि व ढोल-नगाड़ों के साथ दुर्गोत्सव का आगाज

Published at :25 Sep 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
शंखध्वनि व ढोल-नगाड़ों के साथ दुर्गोत्सव का आगाज

सिलीगुड़ी. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता… के मंत्रोच्चार के अलावा शंखध्वनि और ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ रविवार को चतुर्थी के दिन दुर्गोत्सव का आगाज हुआ. सिलीगुड़ी में पर्यटन मंत्री गौतम देव ने शाम को सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम में डर्बी मैच का लुत्फ उठाने के बाद मैराथन दौड़ की तरह तकरीबन दर्जन भर मां के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता… के मंत्रोच्चार के अलावा शंखध्वनि और ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ रविवार को चतुर्थी के दिन दुर्गोत्सव का आगाज हुआ. सिलीगुड़ी में पर्यटन मंत्री गौतम देव ने शाम को सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम में डर्बी मैच का लुत्फ उठाने के बाद मैराथन दौड़ की तरह तकरीबन दर्जन भर मां के दरबारों का शुभारंभ किया.

एनजेपी रेलवे इंस्टिट्यट मैदान में सेंट्रल कॉलोनी के विशाल पूजा मंडप का उद्घाटन श्री देव ने टॉलीवुड की चर्चित अदाकारा शुभोश्री गांगुली के साथ संयुक्त रुप से किया. इसके अलावा श्री देव ने शक्तिगढ़ स्थित उज्जल संघ, शक्तिगढ़ पाठागार, देशबंधुपाड़ा स्थि दादा भाई स्पोर्टिंग क्लब, भक्तिनगर स्थित अग्रणी संघ, डाबग्राम स्थित सूर्यनगर फ्रेंड्स यूनियन, महिला कॉलेज के नजदीक स्थित सूर्यनगर सार्वजनिन पूजा कमेटी, रथखोला स्पोर्टिंग क्लब, हैदरपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब, हैदरपाड़ा स्थित त्रिनयनी महिला दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा मंडपों का एकबाद एक शुभारंभ किया और मां का दरबार दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया.

भिखारी व दिव्यांग करेंगे शुभारंभ
चंपासारी के श्रीगुरु विद्या मंदिर स्कूल मैदान में जातीय शक्ति संघ व पाठागार के दुर्गोत्सव का पंचमी के दिन यानी सोमवार को भिखारी-दिव्यांग लोगों के हाथों शुभारंभ कराया जायेगा. इस मौके पर सिलीगुड़ी के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे. यह जानकारी रविवार को पूजा आयोजक कमेटी के क्लब परिसर में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान पूजा कमेटी के चीफ पेट्रॉन सह सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई विभाग के मेयर परिषद सदस्य व 46 नंबर वार्ड के पार्षद मुकुल सेनगुप्त ने दी. कमेटी के प्रमुख अभिजीत कुमार राय ने बताया कि 35वें दुर्गोत्सव के उपलक्ष्य पर नेपाल में आये भूकंप की विनाश लीला को लाइड-साउंड के मार्फत दिखाने की कोशिश की जा रही है. अध्यक्ष मुन्ना जायसवाल ने बताया कि इस बार शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा का दर्शन दर्शनार्थी नेपाल का एतिहासिक मंदिर पशुपतिनाथ के तर्ज पर बने दरबार में करने का मौका मिलेगा.

सचिव निखिल घोष ने बताया कि नेपाल के भूकंप में जानमाल का भारी नुकसान हुआ लेकिन पशुपतिनाथ मंदिर में जरा भी आंच नहीं आयी. इस अंचभे को भी शहरवासी अपनी आंखों से एहसास करेंगे. युवा कार्यकर्ता अजय सिंह चौहान का कहना है दर्शनार्थियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए आपातकालिन सेवाओं का इंतजाम किया गया है. वहीं, पूजा आयोजक कमेटी को सहयोग करनेवाले 24 मनोकामना रीयल इस्टेट के निदेशक मनिष अग्रवाल और आरबीए रीयलेटर्स के निदेशक राकेश गर्ग ने बताया कि दुर्गोत्सव के दौरान हर रोज धार्मिक व सांस्कतिक कार्यक्रमों के अलावा जनसेवा मूलक व जनजागरुकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola