रातभर में एक हाथ से भी लंबे हो गये युवक के बाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली. 19 वर्षीय बापी पासवान रात में जब सोया तब सब कुछ सामान्य था. सुबह में जब उसकी नींद खुली तो आंखें फटी की फटी रह गयीं, क्योंकि उसके बाल रातभर में एक हाथ से भी अधिक लंबे हो गये थे. उसमें जटाएं पड़ गयी थीं. यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. […]
विज्ञापन
हुगली. 19 वर्षीय बापी पासवान रात में जब सोया तब सब कुछ सामान्य था. सुबह में जब उसकी नींद खुली तो आंखें फटी की फटी रह गयीं, क्योंकि उसके बाल रातभर में एक हाथ से भी अधिक लंबे हो गये थे. उसमें जटाएं पड़ गयी थीं. यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. इसे लोग देवी दुर्गा का चमत्कार मान रहे हैं. यह देखने के लिए युवक के घर पर भीड़ जुटने लगी है.
कुछ लोगों ने तो पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. यह घटना हुगली स्टेशन के पास कानागढ़ आदर्श नगर इलाके की है. बापी की मां रीता पासवान ने कहा : सुबह में बेटे के बाल देखकर मैं हैरान रह गयी. एक रात में बाल का इतना लंबा हो जाना चमत्कार नहीं तो और क्या है? ऐसा लग रहा है कि महालय के दिन मेरे घर पर मां दुर्गा की कृपा हो गयी. मेरे बेटे में साक्षात् शिवजी प्रकट हुए हैं.
लोगों का कहना है कि विज्ञान ने भले कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन कुछ अद्भुत शक्तियों और चमत्कारों से आज भी इंकार नहीं किया जा सकता है. विज्ञान इन रहस्यों को सुलझाने में हमेशा विफल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










