बाढ़ का ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा : गौतम

Published at :23 Aug 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ का ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा : गौतम

इटाहार . उत्तर दिनाजपुर जिले के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने स्वयंसेवी संगठनों को धन्यवाद दिया हैं. जिले में बाढ़ की परिस्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी इतनी भयावह बाढ़ का नजारा नहीं देखा था. बाढ़ पीड़ितों का साथ देने के […]

विज्ञापन
इटाहार . उत्तर दिनाजपुर जिले के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने स्वयंसेवी संगठनों को धन्यवाद दिया हैं. जिले में बाढ़ की परिस्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी इतनी भयावह बाढ़ का नजारा नहीं देखा था.

बाढ़ पीड़ितों का साथ देने के लिए स्वयंसेवी संगठनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भी बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है.

56 स्पीड बोट उतारने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने में दिक्कतें हो रही हैं. जिला प्रशासन को और बोट लेकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का निर्देश दिया गया है. मंत्री के साथ ग्वालपोखर के विधायक गोलाम रब्बानी, जिला परिषद सभाधिपति आलिमा नूरी, उत्तर दिनाजपुर की जिला अधिकारी आएशा रानी के अलावा जिले के सिविल डिफेंस व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola