सौर ऊर्जा क्षेत्र में हो रहा है भारी विकास: नितिन कपाडनिस

सिलीगुड़ी: सौर ऊर्जा इन दिनों भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है. भारत सरकार और राज्य सरकारें सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है. सोलर मिशन 2022 तय किया गया है. इस अवधि में भारत सरकार 100 जीडब्ल्यू सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखकर सोलर उद्योग […]
आने वाले समय में छतों पर सोलर पैनल लगाने वाले प्रोजेक्ट पर भारत में कमोबेश दो लाख करोड़ के व्यवसाय का अवसर मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर बंगाल, सिक्किम और भूटान में लोगों तक सोलर पावर को पहुंचाने के लिए सिलीगुड़ी के न्यू लाइट हाउस के साथ मिलकर राज्य में पहला सोलर सामानों का शोरूम खोला है. न्यू लाइट हाउस को बीस साल का अनुभव होने की वजह से सोलर पावर के क्षेत्र में वे अपने ग्राहकों के साथ ही साथ सरकारी प्रतिष्ठानों, बड़े-बड़े औद्योगिक युनिटों में सोलर पावर के क्षेत्र में बेहतर सेवा दे पाएंगे. न्यू लाइट हाउस के प्रदीप खेमका ने बताया कि हमारे शोरूम में सोलर वाटर पंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, गार्डन सोलर लाइट, सोलर इनवर्टर के साथ ही साथ घरेलू सोलर उत्पाद की काफी रेंज उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










