गोरखालैंड आंदोलन से बैकफुट पर आयी भाजपा

सिलीगुड़ी: दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र में 26 दिनों से जारी गोरखालैंड आंदोलन को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) और मां-माटी-मानुष की तृणमूल कांग्रेस (तृकां) की सरकार के बीच भिड़ंत बनी हुई है. वहीं, मोरचा का समर्थन प्राप्त भाजपा अलग-थलग पड़ती नजर आ रही है. पहाड़ पर जारी आंदोलन को लेकर अब केंद्र सरकार की भूमिका पर […]
पहाड़ और समतल की राजनीति के माहिरों की माने तो अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर मोरचा केंद्र में एनडीए का एक घटक दल है और भाजपा को पूर्ण समर्थन दे रही है. लेकिन मोरचा के आंदोलन के 26 दिन बीत जाने के बाद अबतक पहाड़ पर भाजपा के केंद्रीय नेता और मंत्री के आने के दूर की बात मोरचा समर्थित दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया ने भी पहाड़ की जनता का हालचाल तक नहीं लिया.
पहाड़ पर आंदोलन की वजह से जहां ममता सरकार बंगाल में एकबार भाजपा की बढ़ती ताकत को कमजोर करने में सफल हुई वहीं, गोरखालैंड आंदोलन शुरु होने से पहले तक छिन्न-भिन्न हो चुकी मोरचा को पूरी शक्ति दे दी और मोरचा सुप्रीमो विमल गुरुंग एकबार फिर पूरी ताकत के साथ उभर उठे. ममता के हाथों मोरचा को मिले टॉनिक से विमल गुरूंग इसबार फिर आंदोलन की आड़ में अपनी ताकत बढ़ाने में काफी हद तक कामयाब भी हो रहे हैं. लेकिन मोरचा की कामयाबी के बाद पहाड़ पर तृकां की शक्ति को ममता ने खुद ही पहाड़ पर दमन कर दिया. यही वजह है कि गोरखालैंड के मुद्दे पर पहाड़ पर तृकां के जनप्रतिनिधि और नेता-कार्यकर्ता लगातार ममता का दामन छोड़ते जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










