खीरा दो रुपये प्रति किलो किसानों ने सड़क पर फेंका

Updated at :03 Jul 2017 10:22 AM
विज्ञापन
खीरा दो रुपये प्रति किलो किसानों ने सड़क पर फेंका

विरोध. रेगुलेटेड मार्केट के महाजनों पर शोषण का आरोप जलपाईगुड़ी : खीरे का उचित मूल्य नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने सड़क पर अपनी उपज फेंक कर विरोध जताया. रविवार को किसान धूपगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में खीरा बेचने पहुंचे थे, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने से क्षुब्ध हो उठे. पहले उन्होंने मार्केट मोड़ पर […]

विज्ञापन
विरोध. रेगुलेटेड मार्केट के महाजनों पर शोषण का आरोप
जलपाईगुड़ी : खीरे का उचित मूल्य नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने सड़क पर अपनी उपज फेंक कर विरोध जताया. रविवार को किसान धूपगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में खीरा बेचने पहुंचे थे, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने से क्षुब्ध हो उठे. पहले उन्होंने मार्केट मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया. बाद में किसान वहां से शहर के मुख्य चौराहे पर आ गये और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया.
बताया गया कि रविवार को रेगुलेटेड मार्केट में खीरे का दाम 2 से 3 रुपये किलो मिल रहा था. किसानों का कहना था कि इस भाव में तो उत्पादन का खर्च भी निकलना संभव नहीं है. किसानों ने कहा कि दाम नहीं मिलने पर वह एक किलो माल भी नहीं बेचेंगे. इसके बाद उन्होंने उचित मूल्य की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. किसानों ने महाजनों पर शोषण करने का आरोप लगाया. एक किसान बबलू सिंह ने बताया कि खीरे की खेती में प्रति बीघा 35 हजार रुपये का खर्च आता है.
ऐसे में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर मिलने पर ही किसानों को लाभ होगा. लेकिन शनिवार को केवल 9 रुपये किलो की दर से खीरा बिका. किसानों ने मजबूरी में इस दर पर भी बिक्री की. लेकिन रविवार को खीरा का दाम गिरकर 2 रुपये किलो तक पहुंच गया. इसके बाद किसानों का सब्र टूट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola