गोरखालैंड को लेकर विपक्ष पर भड़के मंत्री गौतम देव

सिलीगुड़ी. अलग गोरखालैंड राज्य के मसले पर पर्यटन मंत्री व तृणमूल जिलाध्यक्ष गौतम देव ने विपक्षी पार्टियों से पक्ष साफ करने को कहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल कांग्रेस और बीजेपी की नीति स्पष्ट नहीं है. दार्जिलिंग के सांसद एस एस अहलुवालिया पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है. अलग राज्य गोरखालैंड का मामला […]
सिलीगुड़ी. अलग गोरखालैंड राज्य के मसले पर पर्यटन मंत्री व तृणमूल जिलाध्यक्ष गौतम देव ने विपक्षी पार्टियों से पक्ष साफ करने को कहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल कांग्रेस और बीजेपी की नीति स्पष्ट नहीं है. दार्जिलिंग के सांसद एस एस अहलुवालिया पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है.
अलग राज्य गोरखालैंड का मामला काफी गरम है. पहाड़ पर शांति बहाली के लिये सभी राजनीतिक पार्टियों का साथ आवश्यक है. लेकिन अलग राज्य के मुद्दे पर सभी पार्टियां एकमत नहीं है. यहां तक कि राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस की पहाड़ शाखा और समतल शाखा के नेताओं का बयान एक सा नहीं है. गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरूंग के पहल पर बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं,लेकिन राज्य सरकार के साथ विचार-विमर्श को तैयार नहीं है.
राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों की भूमिका से राज्य सरकार हैरान है. शनिवार को हिलकार्ट रोड स्थित पर्यटन कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री गौतम देव ने सभी विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग के भाजपा सांसद एस एस अहलुवालिया गोजमुमो को बीच-बीच में भड़काते हैं. भाजपा को हमेशा से गोजमुमो का समर्थन रहा है. गोरखालैंड के मुद्दे पर भाजपा की नीति अब तक स्पष्ट नहीं है. हिल्स भाजपा और प्रदेश भाजपा के बयान में आकाश जमीन का अंतर है. गोजमुमो द्वारा बुलायी बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि शामिल होते हैं, जबकि प्रदेश भाजपा राज्य सरकार के साथ विचार-विमर्श को तैयार नहीं है. भाजपा और सांसद को अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा. कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है.
गोरखालैंड को लेकर मंत्री गौतम देव ने पड़ोसी राज्य सिक्किम को भी खरी-खोटी सुनायी. श्री देव ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को सावधान करते हुए कहा कि उन्हें अपने सलाहकारों से देश के संविधान की शिक्षा लेनी चाहिए. दूसरे राज्यों के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करना सही नहीं है. सिक्किम के साथ हमारा कोई आपसी बैर नहीं है. बंगाल के मामलों में सिक्किम को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. गोजमुमो के नेता सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के संपर्क में हैं. यह तो जग जाहिर है. दूसरे राज्यों के मामलों में दखल ना देकर सिक्किम को अपने दायरे में रहना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










