जीएसटी देश का सबसे बड़ा टैक्स सुधार : संजय गोयल

Updated at :01 Jul 2017 10:59 AM
विज्ञापन
जीएसटी देश का सबसे बड़ा टैक्स सुधार : संजय गोयल

सिलीगुड़ी: गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) देश का सबसे बड़ा कर सुधार है और यह कल एक जुलाई से देश भर में लागू हो जायेगा. शुरू में कारोबारियों को थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो जायेगा. यह बातें सिलीगुड़ी के प्रख्यात चार्टर्ड एकाउंटेंट तथा आनंद संजय एसोसिएट्स के पार्टनर संजय गोयल ने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) देश का सबसे बड़ा कर सुधार है और यह कल एक जुलाई से देश भर में लागू हो जायेगा. शुरू में कारोबारियों को थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो जायेगा. यह बातें सिलीगुड़ी के प्रख्यात चार्टर्ड एकाउंटेंट तथा आनंद संजय एसोसिएट्स के पार्टनर संजय गोयल ने दी. वह प्रभात मेहमान कॉलम के लिए हमारे संवाददाता से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एक देश एक टैक्स और एक बाजार यही जीएसटी का मूलमंत्र है.

पहले देश में कई प्रकार की कर व्यवस्थाएं थी. सेंट्रल एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स, इंटरटेनमेंट टैक्स, सीवीडी, एसएडी आदि न जाने कितने प्रकार के टैक्स लगते थे. अब इन सभी टैक्स को खत्म कर दिया गया है. सिर्फ एक टैक्स जीएसटी अस्तित्व में आ गया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी देश के सभी राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू हो जायेगा. ऐसे कारोबारी जिनका वार्षिक टर्नओवर 20 लाख रुपये से कम है, उन्हें जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के लिए यह सीमा 10 लाख रुपये की है. उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग जीएसटी लेने की जरूरत पड़ेगी. टैक्स का दर पांच प्रतिशत, 12, प्रतिशत, 18 प्रतिशत तथा 28 प्रतिशत रखा गया है. पैन के जरिये जीएसटी का रजिस्ट्रेशन लिया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि कारोबारियों को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद महीने में तीन रिटर्न भरने पड़ेंगे. इसके अलावा 31 दिसंबर को वार्षिक रिटर्न भी भरना होगा. कंपोजिट डीलर तिमाही तथा एक वार्षिक रिटर्न भर सकते हैं. श्री गोयल ने कहा कि जीएसटी के कई महत्वपूर्ण प्रावधान हैं, जिसे जानना बेहद जरूरी है. 180 दिनों के अंदर सप्लायर को भुगतान नहीं होता है तो इनपुट क्रेडिट की सुविधा नहीं मिलेगी. रिटर्न नहीं भरने पर भी इनपुट क्रेडिट नहीं मिलेगा. श्री गोयल ने इनपुट क्रेडिट के विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी.

उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी के कुछ प्रावधान से व्यवसायियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. इसलिए व्यवसायियों को पूरी जानकारी इसके बारे में ले लेनी चाहिए. उन्होंने आगे बताया कि सिलीगुड़ी तथा उत्तर बंगाल में मध्यम श्रेणी का कारोबार होता है. यहां अभी भी ऐसे डीलरों की संख्या काफी है, जिनके पास कंप्यूटर, ऑनलाइन फाइलिंग, कंप्यूटर विलिंग आदि की सुविधा नहीं है. काफी संख्या में डीलर टैक्स एक्सपर्ट की सलाह भी नहीं लेते. इसकी वजह से कई बार व्यवसायियों को पैनाल्टी आदि से भी जूझना पड़ता है. उन्होंने जीएसटी सिस्टम का स्वागत किया और सरकार से जीएसटी अपनाने की दिशा में कारोबारियों को पूर्ण सहयोग देने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola