गोरखालैंड: सर्वदलीय बैठक में हुआ फैसला, पहाड़ पर जारी रहेगा अनिश्चितकालीन बंद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Jun 2017 8:27 AM
विज्ञापन

कालिम्पोंग: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन और तेज होगा. इतना ही नहीं पहाड़ पर बेमियादी बंद में भी कोई ढील नहीं दी जायेगी. यह फैसला कालिम्पोंग में गोजमुमो के पहल पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में हुआ है. इस बैठक में दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र के तमाम राजनीतिक दलों ने […]
विज्ञापन
कालिम्पोंग: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन और तेज होगा. इतना ही नहीं पहाड़ पर बेमियादी बंद में भी कोई ढील नहीं दी जायेगी. यह फैसला कालिम्पोंग में गोजमुमो के पहल पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में हुआ है.
इस बैठक में दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र के तमाम राजनीतिक दलों ने हिस्साल लिया. गोजमुमो की ओर से से विनय तमांग, डी के प्रधान आदि सहित तमाम आला नेता उपस्थित थे.
सबसे बड़ी बात यह रही कि भाजपा का प्रतिनिधित्व तीन लोगों ने किया. भाजपा की ओर से शंकर आचार्या, मनोज दीवान तथा ए पोखरेल उपस्थित थे. पहाड़ के अन्य राजनीतिक दलों में अभागोली, जाप, गोरामुमो, सीपीआरएम आदि का नाम उल्लेखनीय है. बैठक में छह जुलाई को एक बार फिर से सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










