जलपाईगुड़ी में अब प्लास्टिक चावल का आतंक
Updated at : 12 Jun 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : प्लास्टिक के अंडे के बाद अब प्लास्टिक के चावल का आंतक फैल रहा है. रविवार को प्लास्टिक के चावल का हल्ला जलपाईगुड़ी शहर के मोहन्तु पाड़ा में सुनायी दिया. दिलीप कुमार बारूइ एक स्थानीय दुकान से पांच किलो बासमती चावल खरीद कर लाये. इस चावल का भात खाकर दिलीप कुमार की पत्नी शांता […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : प्लास्टिक के अंडे के बाद अब प्लास्टिक के चावल का आंतक फैल रहा है. रविवार को प्लास्टिक के चावल का हल्ला जलपाईगुड़ी शहर के मोहन्तु पाड़ा में सुनायी दिया. दिलीप कुमार बारूइ एक स्थानीय दुकान से पांच किलो बासमती चावल खरीद कर लाये. इस चावल का भात खाकर दिलीप कुमार की पत्नी शांता बारुइ अस्वस्थ हो गयी. दिलीप स्वयं भी अस्वस्थता का बोध कर रहे हैं.
दिल्ली से घर आयी उनकी बेटी ने चावल को प्लास्टिक का चावल करार दिया. भात का बॉल बनाकर नीचे पटकने पर वह उछलने लगा. इधर दिलीप कुमार ने बताया कि रात से ही भात खाने के बाद पेट दर्द हो रहा है. पत्नी भी बीमार हो गयी है. उनकी बेटी हिमिका ने बताया कि इंटरनेट पर चावल का परीक्षण करने की विधि जानकर इस चावल का परीक्षण किया, तो यह प्लास्टिक का चावल पाया गया है. भात में आग लगाने से एक अजीब सी बदबू आती है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




