घटनास्थल के पास एक घर तोड़ने को लेकर हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 11:03 PM
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चौथे तल पर स्थित सेमिनार हॉल इस समय चर्चा के केंद्र बिंदु में है.
कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चौथे तल पर स्थित सेमिनार हॉल इस समय चर्चा के केंद्र बिंदु में है. इसी हॉल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या को अंजाम दिया गया था. घटनास्थल के पास ही एक घर को तोड़ने का काम अस्पताल प्रबंधन ने शुरू किया. बताया गया है कि यहां पर एक शौचालय का निर्माण किया जायेगा. वहीं, तोड़ने की खबर फैलते ही वहां हंगामा शुरू हो गया. एसएफआइ व डीवाइएफआइ के समर्थकों ने इसका जमकर विरोध शुरू किया. अस्पताल की ओर से बताया गया कि जिस घर को तोड़ा जा रहा था, उसका इस्तेमाल बहुत कम ही होता है. सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के कारण उक्त हिस्से को तोड़ने का काम रोक दिया गया था. आंदोलन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि प्रमाण नष्ट करने का यह प्रयास हो सकता है. बाद में स्वास्थ्य सचिव ने काम बंद करने का निर्देश जारी किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










