ePaper

कोलकाता में गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए परिवहन विभाग सड़कों पर उतारेगा अतिरिक्त एसी बसें

Updated at : 17 May 2024 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए परिवहन विभाग सड़कों पर उतारेगा अतिरिक्त एसी बसें

वर्तमान में परिवहन विभाग के पास मौजूद 63 एसी वोल्वो बसों में से 25 बसें सड़कों पर चल रही हैं. इसी तरह से साधारण एसी की कुल 350 बसें हैं. इसमें से 100 से 130 एसी बसों का परिचालन किया जाता है.

विज्ञापन

 पश्चिम बंगाल में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है. आये दिन सड़कों पर बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अस्वस्थ होने की खबरें आ रही हैं. अब राज्य परिवहन विभाग यात्रियों को राहत देते हुए अतिरिक्त वातानुकूलित बसों को चलाने का फैसला किया है. अतिरिक्त एसी बसें (AC Bus) लंबी दूरी की रूटों कोलकाता-दीघा, कोलकाता-दुर्गापुर पर चलेंगी. इसके साथ ही अधिक मांग वालें मार्गों हावड़ा, जादवपुर बस स्टैंड और एयरपोर्ट से भी एसी बसों को चलाने की योजना है.

हर रोज सड़कों पर 100 से 130 एसी बसें चलती है

इसके साथ ही लंबी दूरी के मार्गों पर वोल्वो बसों को चलाया जायेगा. वर्तमान में परिवहन विभाग के पास मौजूद 63 एसी वोल्वो बसों में से 25 बसें सड़कों पर चल रही हैं. इसी तरह से साधारण एसी की कुल 350 बसें हैं. इसमें से 100 से 130 एसी बसों का परिचालन किया जाता है. इस वर्ष कोलकाता में पारा 43 पर पहुंच गया था. हालांकि बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली जरूर थी लेकिन फिर से मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के लौटने का संकेत दिया है.

कोलकाता की सड़कों पर दौड़ेंगी और अधिक बसें

सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगता है. ऐसे में ऑफिस पहुंचने के लिए घरों से निकले लोग गर्मी से रहात के लिए एसी बसों में यात्रा करना चाहता हैं. एसी बसों की बढ़ी मांग को देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारी बाकी बचीं वातानुकूलित बसों को भी सड़कों पर उतारने की जुगत में हैं.सड़क पर कितनी एसी बसें उतारी जाएंगी, इस बारे में परिवहन विभाग के अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इस बार कुछ बसें चुनावी ड्यूटी में भी लगी हैं. ऐसे में बसों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए भी अधिक संख्या में साधारण बसों के साथ वातानुकूलित बसों को सड़कों पर उतारा जायेगा.

एकमात्र गारंटी यह है कि पीएम मोदी सत्ता में नहीं लौट रहे हैं : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola