रिजवानुर रहमान की मौत के मामले में प्रियंका तोदी ने अदालत में दर्ज कराया अपना बयान

बंद कमरे में हुई इस गवाही प्रक्रिया में बाहर से कोई व्यक्ति अंदर नहीं गया था.
कोलकाता. रिजवानुर रहमान की मौत के मामले में बुधवार को प्रियंका तोदी कोर्ट में गवाही देने पहुंची थीं. सुबह वह कोलकाता सिटी सेशन कोर्ट में पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे तक गवाही दी. बंद कमरे में हुई इस गवाही प्रक्रिया में बाहर से कोई व्यक्ति अंदर नहीं गया था. इसके पहले भी वह अदालत में आकर गवाही दे चुकी हैं. गौरतलब है कि सितंबर 2007 में रिजवानुर रहमान का शव पातिपुकुर रेलवे लाइन के किनारे पाया गया था. इस घटना के कारण राजनीति में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद से यह मामला अब तक कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट में लंबित है. अब इसकी सुनवाई चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










