ePaper

चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 17 Jul 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

उसका नाम मोहम्मद देवराज है.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम स्टेशन से जीआरपी ने चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम मोहम्मद देवराज है. वह खड़गपुर शहर के सेंट्रल बस स्टैंड से सटे गांधीनगर इलाके का निवासी है. जानकारी के अनुसार, वह झाड़ग्राम स्टेशन में खड़ा था. प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी जवानों को उसकी हरकत संदिग्ध लगी. शक होने पर उससे पूछताछ किया की गयी. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि ये मोबाइल चोरी के हैं. इसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola