15 लाख की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

सॉल्टलेक सिटी सेंटर निवासी व चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र कुमार बाहेती से 15 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. सॉल्टलेक सिटी सेंटर निवासी व चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र कुमार बाहेती से 15 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अरिंदम मंडल है. उसे न्यूटाउन के आनंदपल्ली इलाके से विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. धोखाधड़ी के रुपये उसके ही अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले राजेंद्र कुमार को एक व्यक्ति ने कॉल किया था. उसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा था कि उनका पार्सल फंसा हुआ है. उसे छुड़ाने के लिए पैसे देने होंगे. राजेंद्र कुमार ने दो बार में उसे 15 लाख रुपए ट्रांसफर किये. पैसे भेजने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ. फिर उसने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी. जांच में पता चला है कि यह जालसाज मुंबई एवं गुजरात गैंग से जुड़ा है. इस गैंग के तीन मूल सदस्यों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस गिरफ्तार उन तीनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने के फिराक में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




