पुलिस की तत्परता से लापता मासूम अपने परिवार से मिला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 1:03 AM

विज्ञापन

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के बागुईहाटी थाने की पुलिस की तत्परता से एक लापता मासूम अपने परिवार से मिल पाया.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के बागुईहाटी थाने की पुलिस की तत्परता से एक लापता मासूम अपने परिवार से मिल पाया. जानकारी के मुताबिक, शाम में पेट्रोलिंग के दौरान थाने के एसआइ उज्ज्वल संतारा और उनकी टीम को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक नाबालिग मासूम कैखाली ट्रैफिक पॉइंट के पास बिना किसी उद्देश्य के घूम रहा है. बच्चे को तुरंत पुलिस सुरक्षित हिरासत में थाने ले गयी. उसे सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन के चाइल्ड फ्रेंडली कक्ष में रखा गया. काफी प्रयास के बाद बच्चे ने अपना नाम बताया लेकिन पता नहीं बता पा रहा था. फिर बच्चे ने बताया कि वह कृष्ण कुमार हिंदू अकादमी का छात्र है. फिर पुलिस की टीम ने स्कूल का पता लगाया. पता चला कि स्कूल नागेरबाजार के पास है. पुलिस बच्चे को स्कूल ले गयी. वहां स्कूल के पास की गली में घूमते समय ही बच्चे ने अपनी एक परिचित चाची का घर पहचाना. इसके बाद वहां से पुलिस ने उसके माता-पिता का पता लगाया. फिर नागेरबाजार थाने की मदद से सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया. बच्चे को पाकर उसके माता-पिता काफी खुश हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola